फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: हाईटेंशन तारों से जोखिम में जान

विज्ञापन
दुकानके ऊपर से होकर गुजर रही 11 हजार बिजली के हाईटेंशन तारे। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


निसिंग। क्षेत्र के गांव औंगद सहित आसपास के इलाकों में घरों की छतों, दुकानों और पेड़ों से सटे 11 हजार वोल्ट के तार ग्रामीणों के लिए खतरा बने हुए हैं। जर्जर पोल और लटकती लाइनों से हादसे की आशंका है। शिकायत के बाद भी बिजली निगम समस्या का समाधान नहीं कर रहा।
औंगद गांव से निसिंग रोड पर हिंदू स्कूल के पास मिठाई की दुकानों के ऊपर और कुंचपुरा रोड की ओर पेड़ों के बीच से हाईटेंशन लाइनें गुजर रही हैं। ग्रामीण राजकुमार भार्गव के अनुसार, जिन पोलों से होकर ये लाइनें गुजर रही हैं वे पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं। कई बार लाइनमैन और जेई को शिकायत दी गई लेकिन हर बार अनदेखी ही मिली। उन्होंने कहा कि विभाग तब तक नहीं जागता, जब तक कोई बड़ा हादसा न हो जाए।
विज्ञापन

मुकेश कुमार ने बताया कि राजकीय स्कूल के पास पेड़ों के बीच से गुजर रही हाईटेंशन तारें टहनियों से टकराकर अक्सर चिंगारी छोड़ती हैं जिससे आग लगने का खतरा बना रहता है। उन्होंने कहा कि बच्चे डर के साए में स्कूल आते-जाते हैं। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

सुरेश ने बताया कि गांव की कई गलियों में तार घरों के ऊपर से गुजर रहे हैं और कई जगह लटक रहे हैं। यह स्थिति पूरी तरह असुरक्षित है। उन्होंने मांग की कि निगम को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।

-

हादसे के बाद भी नहीं टूटी लापरवाही की नींद

गांव बालू में गली के ऊपर से गुजर रही 11 केवी लाइन अचानक टूटकर गिर गई थी। चपेट में आकर फ्लिपकार्ट का 25 वर्षीय डिलिवरी बॉय विक्की गंभीर रूप से झुलस गया था। पीजीआई चंडीगढ़ में उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद समस्या के समाधान के लिए कुछ नहीं किया गया।
विज्ञापन

-
वर्जन -

अधिकतर स्थानों पर हाईटेंशन लाइनों की जांच के आदेश दिए गए हैं। जहां भी स्थिति खराब मिलेगी, वहां टीम भेजकर सुधार कराया जाएगा। - नसीब सिंह, अधीक्षक अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें