अंबाला सिटी। धान सीजन लगातार बढ़ता रहा है। अक्तूबर माह शुरू होते ही मंडियों में धान लगातार पहुंच रहा है। मंडियों में आवक तो ज्यादा हो रही है, लेकिन धान का उठान कम हो रहा है। जिससे मंडियों में अब जगह की कमी देखने को मिल रही है। शहर के नई अनाज मंडी में धान की ढेरियां मंडी के गेट तक पहुंच चुकी हैं। पहले जहां दिन में ही धान की ट्राली लेकर किसान मंडी में पहुंच रहे थे। अब देर रात भी ट्रालियां मंडी में पहुंच रही हैं।
जिले में 102,883.06 मीट्रिक टन धान की आवक हो चुकी है, जबकि 90,996.49 धान की खरीद हो चुकी है। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक एजेंसी की ओर से 84 करोड़ में से 6 करोड़ का किसानों को भुगतान हो चुका है। हैफेड एजेंसी की ओर से 9 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है। मंडियों में 20 प्रतिशत का उठान हो चुका है।
विज्ञापन
इन मंडियों में हो चुकी इतनी आवक
मंडी आवक मीट्रिक टन में
अंबाला छावनी 8,281.75
अंबाला सिटी 14,735.93
बराड़ा 11,550.58
भरेड़ी कलां 1,971.20
बेरखेड़ी 2,321.70
कड़ासन 5,046.00
केसरी 997.40
मुलाना 13,876.10
नन्योला 1,034.50
नारायणगढ़ 13,543.50