फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलीकाप्टर में पहुंचा दूल्हा, देखने उमड़ी भीड़

Sat, 24 Dec 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने स्वर्गीय पिता के सपनों को पूरा करने के लिए एक दूल्हा गांव गगसीना में हेलीकोप्टर के साथ बारात लेकर पहुंचा। हेलीकोप्टर को गांव के स्टेडियम में उतारा गया। जहां पर पुलिस व एम्बुलैंस की गाडिय़ां भी तैनात रही। गांव में हेलीकोप्टर देखने के लिए ग्रामीणों का तांता लग गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को गांव जौरासी (पानीपत) निवासी अमित पुत्र स्वर्गीय जीत राम अपनी बारात लेकर गगसीना के कुलदीप संधु के घर बारात लेकर पहुंचा। दुल्हे का हेलीकोप्टर गांव के स्टेडियम में लैंड हुआ। हेलीकाप्टर में सिर्फ तीन लोग सवार थे, दुल्हा, गांव का सरपंच व 36 गांवों का चौधरी। जैसे ही स्टेडियम हेलीकाप्टर उतरा तो बच्चे, बूढ़े, महिला व पुरूष हेलीकोप्टर को देखने के लिए स्टेडियम में पहुंच गए। दूल्हे कार के जरिये शादी समारोह में लाया गया। सभी रस्में पूरी होने के बाद दुल्हा व दूल्हन हेलीकाप्टर में सवार होकर जौरासी चले गए। दूल्हे के रिश्तेदार प्रवीन ने बताया कि अमित के पिता का सपना था कि उसका बेटा हेलीकोप्टर में बारात लेकर जाए और उन्हीं के इस सपने को पूरा करते हुए आज गगसीना में अमित हेलीकोप्टर से बारात लेकर पहुंचा। अमित खेतीबाड़ी का कार्य करता है और लगभग 8 एकड़ जमीन का मालिक है। इसके अलावा उसका बड़ा भाई भी खेती बाड़ी का कार्य करता है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें