करनाल। बस स्टैंड रोड पर फ्लाईओवर और सड़क निर्माण का काम चल रहा है। इसके चलते वाहनों की आवाजाही सिंगल लेन से हो रही है। जिसके कारण शनिवार को मार्ग पर लंबा जाम लग गया था। इसी दौरान वाहनों को निकलवाते समय वहां से गुजर रहे एक वकील और पुलिसकर्मी के बीच बातचीत हो गई।
वकील ने आरोप लगाया कि जाम खुलवाने के दौरान पुलिसकर्मी ने आपत्तिजनक लहजे में बात की और वकीलों को लेकर अनुचित टिप्पणी की। पुलिसकर्मी वेदपाल ने आरोपों को खारिज किया। उनका किसी को ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं था। उनका पूरा ध्यान वाहनों को सुरक्षित तरीके से निकलवाने और सड़क पर यातायात व्यवस्था बनाए रखने पर था। लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ब्यूरो