फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सताएगी गर्मी, पारा 45 डिग्री पार होने के आसार

Sat, 18 May 2024 06:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। आने वाले दिनों में गर्मी का प्रकोप और बढ़ेगा। ऐसे में गर्मी से बचने के लिए खुद सावधानी बरतनी होगी। मौसम विभाग के अनुसार, 18 मई से अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में भी इजाफा होने की संभावना जताई गई है। ऐसे में अगले एक सप्ताह में गर्मी से राहत की कोई स्थिति नजर नहीं आ रही है।

शुक्रवार की बात करें तो अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान भी 25 डिग्री सेल्सियस रहा। इधर, मौसम विभाग ने 18 मई के बाद हरियाणा में हीटवेट की चेतावनी भी जारी की हुई है। अगले 5 दिन के दौरान तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान आसमान साफ और मौसम शुष्क रहने की संभावना है। शुक्रवार को सड़कों पर पर लोग परने व छाते से सिर ढककर गुजरते दिखाई दिए। इसके अलावा पेय पदार्थों की मांग भी बढ़ी है। लेमन, सोडा हो या गन्ने का रस, इनके ठेलों पर भी दोपहर में ग्राहकों की संख्या में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें