करनाल। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से 8 अक्तूबर को मंडल स्तर पर बिजली निगम का खुला दरबार लगेगा। यह राजीव गांधी विद्युत भवन रोहतक के सभागार में आयोजित किया जाएगा। करनाल परिचालन परिमंडल के अधीक्षक अभियंता नसीब सिंह ने बताया कि इसमें जिले की सभी डिवीजनों के उपभोक्ता अपनी शिकायत लेकर जा सकते हैं। शिकायतों की सुनवाई जोनल उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम करनाल के अध्यक्ष करेंगे। जिनका स्थानीय अधिकारियों से मिलने के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, वह अपनी शिकायतें रख सकते हैं। संवाद