फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: ड्रोन पायलट ट्रेनिंग के लिए मांगे गए आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की ओर से अनुसूचित जाति के प्रार्थियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ड्रोन पायलट ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके लिए अनुसूचित जाति के लोगों से आवेदन मांगे गए हैं। जिला प्रबंधक चंद्र प्रकाश ने बताया कि पात्र व्यक्ति की पारिवारिक वार्षिक आय तीन लाख रुपये (परिवार पहचान पत्र अनुसार) से अधिक न हो। आवेदक की आयु सीमा 18 से 45 वर्ष व शैक्षणिक योग्यता कम से कम 10वीं पास होनी चाहिए। इच्छुक आवेदक 15 अक्तूबर से पहले जिला कार्यालय करनाल (15-ए पहली मंजिल चमन गार्डन, अशोका होटल के पास, रेलवे स्टेशन के पास) में संपर्क कर सकते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें