फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: हवा के साथ बिगड़ी सेहत, आंखों में जलन के 30 तो अस्थमा के 70 फीसदी मरीज बढ़े

Wed, 12 Nov 2025 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। हवा के साथ लोगों की सेहत भी बिगड़ रही है। नागरिक अस्पताल में आंखों में जलन और अस्थमा के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। सामान्य ओपीडी की तुलना में नेत्र रोग विभाग की ओपीडी में पिछले 10 दिनों में आंखों में जलन, लाल होने और पानी आने की शिकायतों के 30 फीसदी तो अस्थमा के मरीजों की संख्या में 70 फीसदी तक इजाफा हुआ है। नेत्र रोग ओपीडी में सुबह से ही कतारें लग रही हैं। रोजाना करीब 200 मरीजों की जांच हो रही है। हर तीसरा मरीज आंखों में जलन, पानी आने और लालिमा की समस्या से पीड़ित है।

नागरिक अस्पताल में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. जिया का कहना है कि इन दिनों आंखों में जलन, लालिमा और संक्रमण के मामले बढ़े हैं। धूल के महीन कण सीधे आंखों को प्रभावित कर रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी बच्चों और बुजुर्गों को है। इनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है। उन्होंने कहा कि इस समय मौसम का असर तो है ही लेकिन प्रदूषण के कारण मरीजों की संख्या अधिक बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल के सांस रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप ने बताया कि पिछले 10 दिनों में अस्थमा के मरीजों की संख्या लगभग 70 फीसदी तक बढ़ गई है। प्रदूषण के कारण सांस की नलियों में सूजन और संक्रमण बढ़ रहा है, जिससे पुरानी बीमारियां दोबारा उभर रही हैं। उन्होंने कहा कि धूल, धुएं और ठंडी हवा से बचाव जरूरी है।



हिदायत

आंखों के बचाव के लिए-

- आंखों को रगड़ने से बचें

- हाथों को पानी-साबुन से धोते रहें
- आंखों में जलन होने पर डॉक्टर से मिलें



अस्थमा के मरीजों के लिए

- ज्यादा प्रदूषण होने पर घर से बाहर न निकलें

- घर से निकलना पड़े तो एन95 मास्क पहनें

- घर के अंदर हवा को शुद्ध रखें

- अगरबत्ती व धुएं वाले उत्पादों से बचें

- दवा नियमित लें, स्वच्छता का ध्यान रखें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें