करनाल। हरियाणा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग की पहल पर जिले के सफाई कर्मचारियों के लिए जिला स्तरीय स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन 4 से 6 फरवरी तक किया जाएगा। शिविर सेक्टर-16 स्थित पॉलीक्लिनिक में सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक होगा। उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि शिविर को सफल बनाने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। ग्रामीण क्षेत्रों के सफाई कर्मचारियों के लिए जिला परिषद के सीईओ को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है जबकि शहरी क्षेत्र के लिए उप निगम आयुक्त जिम्मेदारी संभालेंगे। उपायुक्त ने कर्मचारियों से शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। ब्यूरो