मूनक औड धर्मशाला में मंगलवार को ग्राम सभा में पहुंचे ग्रामीण। संवाद
मूनक। गांव मूनक के औड धर्मशाला में मंगलवार को ग्राम सभा का आयोजन हुआ, जिसमें ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। ग्राम सचिव नेत्रपाल राणा ने बताया कि पंचायती जमीन पर 20 वर्षों से निवास कर रहे कब्जाधारी 500 गज तक के प्लॉट की रजिस्ट्री करा सकते हैं। उन्होंने बीपीएल परिवारों, वृद्धावस्था पेंशन और अन्य सामाजिक योजनाओं की जानकारी दी। ग्राम सभा में अब तक हुए विकास कार्यों की समीक्षा की गई और शेष कार्यों को शीघ्र पूरा करने पर सहमति बनी। सरपंच फूल कुमारी, पंच, पटवारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद