फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोपी मुख्य शिक्षक जींद से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। असंध थाना क्षेत्र के एक गांव के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में 11 छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोपी मुख्य शिक्षक दयानंद (55) को जेल भेज दिया गया है। शुक्रवार की देर रात पुलिस ने आरोपी शिक्षक को जींद से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

उसे शनिवार को सुबह अदालत में पेश किया गया था। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने दयानंद को निलंबित कर दिया है। पुलिस, सीडब्ल्यूसी (बाल कल्याण समिति) और खंड शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट आने के बाद आरोपी के खिलाफ आगामी कार्रवाई के लिए भी शिक्षा निदेशालय को लिखा जाएगा। डीएसपी असंध गौरखपाल राणा ने बताया कि केस दर्ज होने के बाद आरोपी घर से भाग गया था। शुक्रवार की देर रात करनाल पुलिस ने आरोपी को जींद से गिरफ्तार किया। आरोपी का मेडिकल कराने के बाद उसे जेल में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। केस फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाएगा। इससे लंबी कानूनी प्रक्रिया में बच्चियों और उनके परिवारों को बार-बार परेशान नहीं होना पड़ेगा।
आरोपी शिक्षक काफी समय से छात्राओं से गलत हरकतें कर रहा था। मामला 18 अगस्त को एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ किए जाने के बाद उजागर हुआ। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित छात्रा की मां ने बताया कि 18 अगस्त को उनकी बेटी स्कूल से लौटी तो गुमसुम थी। पूछने पर बताया कि हेड मास्टर ने बैड टच किया है।
विज्ञापन

वह लंच करने के बाद कक्षा कक्ष में टिफिन रखने के लिए गई थी। वहां हेड मास्टर ने छेड़छाड़ की। उसने भागने की कोशिश की तो जोर से थप्पड़ मार दिया। मामले में 20 अगस्त को असंध के महिला थाना में शिकायत आने पर केस दर्ज किया गया था। बच्ची के कोर्ट में भी बयान कराए गए। 22 अगस्त को सीडब्ल्यूसी की टीम काउंसिलिंग के लिए स्कूल पहुंची तो 10 और छात्राओं ने अपनी चुप्पी तोड़कर शिक्षक की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें