फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: रिश्वत लेते पकड़ी गई मुख्य सिपाही नीलम भेजी जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल/असंध। झूठे केस से बचाने के नाम पर पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ी गईं मुख्य सिपाही नीलम को अदालत ने जेल भेज दिया है। वीरवार को मेडिकल के बाद राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने उसे मेडिकल कराने के बाद अदालत में पेश किया था।
विज्ञापन

बुधवार को असंध थाने के गेट के पास महिला जांच अधिकारी को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए ब्यूरो की टीम ने रंगेहाथों गिरफ्तार किया था। ब्यूरो के निरीक्षक बिजेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित के अनुसार, उसके खिलाफ मंजीत कौर निवासी डोल चौक असंध ने थाने में शिकायत दी थी। शिकायत की जांच मुख्य सिपाही नीलम कर रही थीं। राजीनामे के नाम पर उसने पीड़ित से 10 हजार रुपये लिए और मामला निपटा दिया। मंजीत कौर ने फिर से शिकायत दी तो नीलम ने दोबारा डर दिखाया कि केस दर्ज किया जाएगा। इस बार उसने शिकायत न दर्ज करने के बदले पांच हजार रुपये की मांग की थी।
विज्ञापन

मामला संज्ञान में आने के बाद बुधवार को एसीबी ने पाउडर लगे नोट दिए और असंध थाना के गेट के पास जांच अधिकारी नीलम को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें