फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: ऑस्ट्रेलिया के बजाय थाईलैंड भेजकर की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
- साले को विदेश भेजने के नाम पर जीजा से साढ़े सात लाख की धोखाधड़ी, दो भाइयों पर केस
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। ऑस्ट्रेलिया के नाम पर युवक को थाईलैंड भेज दिया। इसके बाद आगे का फर्जी वीजा और टिकट पकड़ा दिया। जब युवक ने एजेंट के समक्ष विरोध जताया तो उसके साथ मारपीट की गई। जीजा ने अपने साले को विदेश भेजने के लिए दिल्ली के एजेंट दो सगे भाइयों से बात की थी, इसमें उसे करीब साढ़े सात लाख रुपये की चपत लगाई है। सेक्टर-32 थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


एसपी को दी शिकायत में कर्ण विहार निवासी विनोद कुमार ने बताया कि वह अपने साले सुनील को ऑस्ट्रेलिया भेजने के लिए जानकार शमशेर के माध्यम से दिल्ली के एजेंट साकिव खान से मिले थे। साकिव ने बताया कि वह और उसका भाई सैफ खान विदेश भेजने का काम करते हैं। उन्होंने अपनी फर्म को पंजीकृत बताया था और ऑस्ट्रेलिया भेजने के लिए 18.50 लाख रुपये में सौदा तय हुआ था। शुरुआत में करीब 3.65 लाख रुपये लिए। इसके बाद आगे के खर्च और ऑस्ट्रेलिया के डॉलर बदलवाने के नाम पर भी साढ़े तीन लाख रुपये लिए। इस तरह से साढ़े सात लाख रुपये लेने के बाद आरोपियों ने उनके साले को थाईलैंड बुलाया। जहां उन्हें आगे का फर्जी वीजा और टिकटें थमा दी गई। सके बाद सुनील वापस साकिव के पास होटल में गया तो उसने फ्लाइट की टिकट के नाम पर दो लाख रुपये और मांगे। इसका जब सुनील ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। वह किसी तरह अपने खर्च पर भारत आ गया। इसके बाद जब आरोपियों से अपनी रकम वापस मांगी तो उन्होंने चेक दे दिया। बाद में जांच कराई तो पता चला जिस बैंक खाते का चेक है, वो बैंक खाता बंद हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें