फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: अच्छे होटलों में सम्मेलन कर देता था झांसा

Mon, 17 Nov 2025 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। निसिंग क्षेत्र के 32 लोगों से 1.40 करोड़ रुपये की ठगी का आरोपी अंबाला निवासी कमल शर्मा अच्छे होटलों में सम्मेलन कर लोगों को झांसा देता था। वह गावों में जाकर पीएनएल नामक फर्जी बैंक की एफडी और आरडी स्कीम के बारे में बताता। लोगों के मोबाइल नंबर लेकर फिर निसिंग या करनाल के किसी अच्छे होटल में बुलाता। अच्छा खाना खिलाता था। 26 माह में राशि दोगुनी करने करने का लालच देकर निसिंग क्षेत्र के विभिन्न गांवों के 32 लोगों से एक करोड़ 40 लाख रुपये की ठगी की थी।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में आरोपी कमल शर्मा ने ये बातें कबूल कीं। आरोपी का निसिंग पुलिस ने रिमांड लिया था। पुलिस ने उसकी 10 लाख रुपये की प्रापर्टी सील कर दी है। तीन दिन की रिमांड अवधि खत्म होने के बाद आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी दो साल पहले ही इस बैंक से जुड़ा था। उसे ग्राहक लाने पर पैसा दिया जाता था।
निसिंग पुलिस ने आरोपी कमल शर्मा को 12 अक्तूबर को अंबाला से गिरफ्तार किया था। निसिंग थाना प्रभारी श्रीभगवान ने बताया कि रिमांड खत्म होने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया है। पुलिस ने कुछ राशि बरामद की है, उसे उजागर नहीं किया सकता है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।
विज्ञापन


मुख्य आरोपियों का पुलिस को नहीं लग राह सुराग
पीएनएल नामक फर्जी बैंक चलाने वाले मुख्य आरोपी एमडी रईस खान और मैनेजर सीमा बेगम व अन्य पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। आरोपियों ने यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में फर्जी बैंक की शाखाएं खोली हुई थीं। ये अब बंद पड़ी हैं। निसिंग के लोगों से ये लोग कुरुक्षेत्र शाखा में मिलते थे। पीएनएल बैंक की एक शाखा गोहाना में भी थी। यह भी बंद हो चुकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें