फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: लाइटर मांगने के बहाने रोका... मोबाइल को दिखा बोले-फोटो तुम्हारी है, हां करते ही मारीं 4 गोली

विज्ञापन
अस्पताल में उपचारअधीन उज्जवल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। कर्ण विहार में रविवार रात 9 बजे बाइक पर सवार दो बदमाशों ने स्कूटर सवार शीशा कारीगर उज्जवल उर्फ मोनू को पैर में चार गोलियां मारकर घायल कर दिया। बदमाशों ने उज्जवल के पास बाइक लगाकर सिगरेट जलाने का इशारा करते हुए लाइटर मांगा। स्कूटर रोकने पर दोनों उसे साइड में ले गए। एक ने अपने मोबाइल में उज्जवल को उसकी फोटो दिखाकर पूछा, ये तुम्हारी ही है क्या...। उज्जवल ने कहा कि है तो मेरी लेकिन पुरानी है। एक बदमाश ने पिस्टल निकालकर एक के बाद एक पांच गोलियां दाग दीं। बचाव करते हुए उज्जवल ने बदमाश की बाजू पकड़ ली। इसलिए चार गोलियां दोनों पैरों में में लगी और एक मिस हो गई।
मामले में पुलिस की चार टीमें जांच में जुटी हैं।
वारदात के बाद घायल अवस्था में दर्द से कराहते हुए उज्जवल ने अपने मामा रमेश को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और उसे नागरिक अस्पताल ले गए। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे कल्पना चावला राजकीय मेडिकल काॅलेज भेज दिया गया। हैरानी की बात यह है कि पुलिस को वारदात की जानकारी करीब 4 घंटे बाद सोशल मीडिया के माध्यम से रात एक बजे मिली।
विज्ञापन

सेक्टर- 32 थाना प्रभारी सतीश कुमार टीम के साथ वारदात स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने माैके से गोली के पांच खोल बरामद किए। घटनास्थल पर युवक की चप्पल अलग-अलग जगहों पर मिली। देर रात एफएसएल टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायल उज्जवल और परिजन से भी जानकारी ली गई। घायल के बयान के आधार पर अज्ञात के खिलाफ शस्त्र अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।



सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

थाना प्रभारी ने बताया कि बदमाशों की पहचान के लिए सेक्टर-16, कर्ण विहार और आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी खंगाले ला रहे हैं। रात का समय होने के कारण फुटेज में साफ दिखाई नहीं दे रहा है। जांच में सामने आया है कि दोनों बदमाश सेक्टर-16 एरिया से ही उज्जवल के पीछे लगे हुए थे।
तीन साल से मामा के पास रह रहा
उज्ज्वल मूल रूप से जींद जिला के करसिंधू गाव का रहने वाला है। वह तीन साल से अपने मामा रमेश के पास कर्ण विहार में रह रहा है। यहां वह शीशे की दुकान पर बताैर कारीगर काम सीख रहा है। मामा रमेश ने बताया कि उनके भांजे का किसी के साथ कोई झगड़ा नहीं है। कोई रंजिश नहीं है। उन्हें भी हैरानी है कि गोलियां क्यों मारी गईं।
विज्ञापन





बदमाशों की तलाश के लिए सीआईए सहित चार टीमों का गठन किया है। पुलिस की टीमें सीसीटीवी खंगालकर आरोपियों की पहचान में जुटी हैं। लगातार संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा साइबर और काॅल डंप के आधार पर भी सुराग लगा रहे हैं। - नरेंद्र बिजारणिया, एसपी करनाल

अस्पताल में उपचारअधीन उज्जवल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें