करनाल। अपनी डेयरी पर काम खत्म करने के बाद पड़ोसी की डेयरी पर गया नौकर लापता हो गया। सेक्टर-32 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में कटाबाग निवासी राज कुमार ने बताया कि उनके पास शामली निवासी राजीव डेयरी में नौकरी करता था। वह सुबह आठ बजे पड़ोसी अनुज की डेयरी में गया था, लेकिन वापस नहीं आया। सीसीटीवी में वह कहीं जाता दिखाई पड़ रहा है। राजीव के घर पर संपर्क किया तो उसकी मां ने बताया कि वह घर नहीं आया है। ब्यूरो