फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: शिविर में आमजन की समस्याओं का हुआ समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
तरावड़ी। नगर खेड़े के पास स्थित शिव शक्ति सत्संग भवन में वीरवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत जन समस्या समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विधायक भगवानदास कबीरपंथी ने शिरकत की। शिविर का उद्देश्य आम नागरिकों की छोटी-बड़ी समस्याओं के समाधान करना था। इस दौरान विधायक ने आमजन की समस्याओं को सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए। शिविर में कुल 81 समस्याएं आमजन की ओर से रखी गई जिनमें पेंशन, सीवरेज, बिजली के पोल, पेयजल और जन स्वास्थ्य सेवाओं, राशन कार्ड, बिजली विभाग और नगर पालिका से संबंधित समस्याएं शामिल रहीं। इसके साथ ही विभिन्न जनकल्याणकारी एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। विधायक ने आमजन को समाधान शिविर में अपनी समस्याओं को रखने के लिए प्रेरित किया। इस माैके पर नगर पालिका सचिव अजीत कुमार, एसडीएम अशोक कुमार, डीएसपी सोनू नरवाल, जगदीश चंद और रणदीप चाैधरी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें