फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: एचसीएमएस की तीन वर्षीय कार्यकारिणी गठित, डॉ. अनिल बने प्रधान

Wed, 28 Jan 2026 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
एचसीएमएस कार्यकारिणी के लिए चुनाव कार्यक्रम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। हरियाणा के सरकारी चिकित्सकों के संगठन हरियाणा मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन की राज्य कार्यकारिणी 2026-2029 के चुनाव आयोजित हुए। एचसीएमएस नव-निर्वाचित राज्य स्तर की आगामी तीन वर्ष की कार्यकारिणी के लिए प्रधान रेवाड़ी से डॉ. अनिल यादव और जींद से डॉ. विजेंद्र ढांडा को महासचिव चुना गया।
संगठन में कॉलेजियम प्रणाली के तहत लगभग तीन हजार एचसीएमएस डॉक्टरों को 136 कॉलेजियम में विभाजित किया गया, जिसमें औसतन प्रत्येक 22 डॉक्टरों पर एक प्रतिनिधि चुना गया। इसमें छह पदों पर कुल 18 उम्मीदवार थे। सुबह 10 से शाम 5 बजे तक मतदान के बाद परिणाम घोषित किए गए। इनमें सोनीपत से वरिष्ठ उप प्रधान डॉ. नितिन फलसवाल, उप प्रधान पानीपत से डॉ. रिंकू सांगवान, संयुक्त सचिव झज्जर से डॉ. पियूष सचदेवा और कोषाध्यक्ष सिरसा से डॉ. विपुल गुप्ता का चुना गया। चुनाव कार्यक्रम पानीपत स्थित समालखा के उत्सव ग्रीन में आयोजित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
एचसीएमएस राज्य स्तर के चुनाव में प्रदेशभर से आए सरकारी डॉक्टर ने तीन साल की कार्यकारिणी के लिए चुनाव किया। बैलेट पत्र से आयोजित चुनाव में 136 कॉलेजियम प्रतिनिधियों ने छह पदों के लिए मतदान किया।
- डॉ. दीपक गोयल, प्रवक्ता, जिला नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें