फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मां बगलामुखी मंदिर में विश्व शांति के लिए किया हवन

Tue, 10 Mar 2026 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
मां बगला मुखी मंदिर में विश्व शांति के लिए हवन में आहुतियां डालते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध को देखते हुए रामदेव कॉलोनी स्थित मां बगलामुखी मंदिर में सोमवार को 10 महाविद्याओं का आह्वान करते हुए विश्व शांति के लिए एक विशेष पूजा की गई। मंदिर के मठाधीश पंडित अनिल ने बताया कि वर्तमान में विश्व में बढ़ते तनाव और युद्ध जैसी परिस्थितियों को देखते हुए मंदिर में विशेष हवन कराया जा रहा है।
विज्ञापन

हवन में विशेष मंत्रों के साथ आहुतियां डालकर विश्व कल्याण, मानवता की रक्षा और भारत की अखंडता के लिए प्रार्थना की जा रही है। उन्होंने बताया कि मां बगलामुखी की पूजा और हवन से नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जिससे देश और समाज की रक्षा होती है। मंदिर के महंत वैभव शर्मा लगातार दसों महाविद्याओं की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। पुजारी इशांत शर्मा, उदय शर्मा, भूषण शर्मा, हर्षित शर्मा और अजय सैनी भी पूजा-अर्चना में सहयोग दे रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें