.हवन यज्ञ में आहुति दालते श्रद्धलु। संवाद
निसिंग। सनातन धर्म शिव मंदिर में बाबा गंगा राम की समाधि पर रविवार को पूजा पाठ कर हवन किया गया और विशाल भंडारा लगाया गया। सनातन धर्म शिव मंदिर कमेटी प्रधान लाला रोशन गोयल ने बताया कि बुजुर्गों की मान्यता है कि बाबा राम की समाधि पर मांगी जाने वाली मन्नत पूरी होती है। कार्यक्रम का आयोजन मंदिर के कमेटी के प्रधान के तत्वावधान में किया गया। गणेश गोयल, दिनेश गोयल, सुरेश, रमेश लाल और अनिल शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद