करनाल। श्रीराम मंदिर सेक्टर-8 में कार्तिक मास के शुभारंभ पर हवन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंडित हरीश ने कार्तिक मास के महत्व को विस्तार से बताते हुए कहा कि इस माह में भगवान की सच्चे मन से की गई पूजा, कथा और भक्ति करने से घर में सुख-शांति व समृद्धि रहती है। कार्तिक मास भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए सबसे शुभ समय है। इस अवसर पर अशोक मदान, वेद दुआ, रविंदर बत्रा, प्रवीण बत्रा, उषा ढींगरा, अनु खट्टर, चंद्र बत्रा, प्रवीण गोयल व रिचा बत्रा आदि मौजूद रहे। संवाद