फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवन से मन शांत और एकाग्र होता है : शास्त्री

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। आर्य समाज घोघड़ीपुर में शनिवार सुबह हवन में सभी श्रद्धालुओं ने आहुतियां डालकर गांव, समाज व देश की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में आचार्य वीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हवन करने से वातावरण शुद्ध होता है, सकारात्मक ऊर्जा आती है, मन शांत और एकाग्र होता है और सभी बुरे विचार दूर होते हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मनुष्य को चारों वेदों के साथ-साथ सत्यार्थ प्रकाश का भी अध्ययन करना चाहिए। दोपहर को महिला सम्मेलन की अध्यक्षता कौशल सचदेवा, प्रधान आर्य केंद्रीय महिला समिति करनाल ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजदूहन, प्रिया आर्य मंत्राणी, बलविन्द्र सिंह आर्य, ओमप्रकाश आर्य, बलराज मान, भोपाल सिंह आर्य व अन्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें