फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: फैक्टरियों से निकलता काला धुआं घोंट रहा लोगों का दम

Sun, 26 Oct 2025 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। शहर की हवा जहरीली होती जा रही है। सड़कों से उड़ने वाली धूल, कूड़े में लगती आग, फैक्टरियों से निकलने वाला जहरीला धुआं लोगों का दम घोंट रहा है। इसकी वजह से एक सप्ताह में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) दोगुने से भी अधिक बढ़ गया है। पांच दिन पहले 20 अक्तूबर को जहां शहर का एक्यूआई 138 दर्ज किया गया था, वहीं अब यह 24 अक्तूबर को 269 के पार पहुंच गया है। जो खराब श्रेणी में आता है। इसका सीधा असर शहरवासियों के स्वास्थ्य पर पड़ने लगा है।
हालांकि शनिवार को शहर का एक्यूआई घटकर 193 पर आया है लेकिन ये भी सेहत के लिए हानिकारक है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सख्त निर्देशों के बाद भी निगम सड़कों से उड़ने वाली धूल पर पानी छिड़क कर काबू नहीं पा सका है। निगम के शहर की सड़कों पर पानी के छिड़काव के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। शहर में बढ़ता वायु प्रदूषण लोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरा बनता जा रहा है। हालात ये बन रहे हैं कि अगर समय रहते धूल नियंत्रण, वाहन जांच और पानी की बौछारें जैसी कार्रवाई नहीं की गई तो आने वाले दिनों में शहर की हवा और ज्यादा जहरीली हो सकती है।
विज्ञापन

हवा में बढ़ रहे पीएम 2.5 और पीएम 10 कण
प्रदूषण नियंत्रण विभाग के आंकड़ों के अनुसार हवा में पीएम 2.5 और पीएम 10 कणों की मात्रा तेजी से बढ़ रही है। ये सूक्ष्म धूलकण सांस के जरिये फेफड़ों में पहुंचकर गंभीर बीमारियों का कारण बन सकते हैं। डॉक्टरों ने भी चेतावनी दी है कि इस मौसम में प्रदूषण का बढ़ना अस्थमा, एलर्जी और हृदय रोगियों के लिए खतरनाक हो सकता है।
विशेषज्ञों का कहना है कि खेतों में पराली जलाने, निर्माण कार्यों की धूल, सड़कों पर जमा मिट्टी, और वाहनों के धुएं के कारण प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। दूसरी ओर नगर निगम द्वारा सड़कों पर नियमित पानी की बौछारें यानी स्प्रिंकलिंग अभी तक शुरू नहीं की गई हैं। शहर की मुख्य सड़कों में नेशनल हाईवे-44, सेक्टर-12, सेक्टर चार, नई अनाज मंडी रोड और आईटीआई चौक क्षेत्र में धूल के गुबार आम बात बन चुके हैं।
सर्दी में और बढ़ सकता है प्रदूषण
पर्यावरण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आने वाले दिनों में प्रदूषण और बढ़ सकता है, क्योंकि सर्दी के मौसम में हवा का प्रवाह धीमा हो जाता है और धूलकण वातावरण में ही जमे रहते हैं। विभाग ने नगर निगम को तुरंत स्प्रिंकलिंग और मलबा हटाने के निर्देश दिए हैं, ताकि वायु गुणवत्ता में सुधार लाया जा सके।
विज्ञापन


पानी का कराया जा रहा छिड़काव
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एसडीओ रणदीप संधू का कहना है कि उन्होंने निगम समेत अन्य विभागों को ग्रेप-2 के निर्देश जारी किए हैं। सभी विभाग अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अतिरिक्त निगम आयुक्त अशोक कुमार का कहना है कि शहर की सड़कों पर पानी का छिड़काव कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें