फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी में हुई ४९.५० लाख की लूट निकली फर्जी, घरौंडा से ज्वैलर्स कर्मचारी समेत दो काबू, ३६.५० लाख बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बीती 14 नवंबर को हांसी इलाके में हुई लूट की वारदात की जांच में जुटी दिल्ली पुलिस व हांसी पुलिस की टीम ने शहर की जैल सिंह कॉलोनी में छापेमारी की। पुलिस ने इस मामले में एफसी ज्वैलर्स करोल बाग दिल्ली के कर्मचारी गौरव कुुमार और दुष्यंत को गिरफ्तार किया है। आरोपी गौरव से हुई पूछताछ के बाद पुलिस टीम ने लूट की रकम में से करीब 36.50 लाख की नकदी बरामद कर ली है। लूट की बाकी रकम बरामद के लिए पुलिस ने कई ठिकानों पर रेड की है।
विज्ञापन

बता दें कि गौरव ने ही हांसी में शिकायत देकर आरोप लगाया था कि उसे बंधक बना लिया गया था और पैसे लूट लिए, जबकि पुलिस जांच में लूट की योजना उसने ही बनाई थी और इस वारदात में अन्य लोग भी शामिल हैं। शुक्रवार देर रात फर्जी लूट का षड्यंत्र रचने वाला एफसी ज्वैलर्स का कर्मचारी गौरव पुलिस हत्थे चढ़ गया है। मुख्य आरोपी के काबू आने के बाद हुए खुलासे के बाद इस लूट की वारदात का खुलासा हो गया है। लूट की जांच में जुटी पुलिस शुक्रवार देर रात करीब बारह बजे दिल्ली पुलिस और हांसी पुलिस ने घरौंडा पुलिस के साथ की वार्ड संख्या दो की जैल सिंह कॉलोनी के एक मकान में रेड करते हुए लाखों रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस की यह छापेमारी आरोपी गौरव की शनाख्त पर हुई है। लूट के खुलासे के बाद अब यह पूरा मामला दिल्ली पुलिस की बजाये हांसी पुलिस की हाथ में चला गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, लूट के इस षड्यंत्र में गौरव के साथ कुछ और लोग भी शामिल हैं। वारदात में शामिल अन्य आरोपियों तक पहुंचने के लिए हांसी पुलिस की टीम शनिवार को एक बार फिर घरौंडा पहुंची और गौरव के बताये हुए ठिकानों पर छापेमारी की। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लुटी गई 49 लाख 50 हजार की नकदी में से लगभग 36.50 लाख काबू कर लिए हैं और बाकी की रकम के लिए प्रयास जारी है। गौरतलब है कि हांसी पुलिस को शिकायत में गौरव ने बताया था कि वह ज्वैलरी देकर लौट रहा था और इसकी पेमेंट लेकर जा रहा था। रास्ते में बदमशों ने उसे बंधक बना लिया और पैसे लूट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें