फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के खिलाड़ियों की पुलिस में होगी भर्ती : डीजीपी

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल/मधुबन। अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करने वाले हरियाणा के खिलाड़ियों को पुलिस में भर्ती किया जाएगा। इसके लिए हरियाणा पुलिस की ओर से प्रदेश सरकार से विशेष अनुमति ली जाएगी। ताकि पुलिस की भर्ती के इच्छुक युवाओं का खेलों की ओर भी रुझान बढ़े। मधुबन स्थित हरियाणा पुलिस अकादमी में 74वें अखिल भारतीय पुलिस कुश्ती समूह के उद्घाटन समारोह में हरियाणा पुलिस महानिदेशक शत्रूजीत कपूर ने यह इस बारे में घोषणा की।
उन्होंने कहा कि इसके लिए शीघ्र प्रक्रिया शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस का कार्य दिन-प्रतिदिन कठिन होता जा रहा हैं। पुलिस को विभिन्न स्तरों पर कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, इसके विपरीत पुलिस के जवानों के हौसले बुलंद होते हैं। वह अपने कर्तव्य का निर्वहन करने के साथ-साथ खेलों के लिए भी सामंजस्य बिठाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खिलाड़ी और जवान से है हरियाणा की पहचान
डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने कहा कि हरियाणा पुलिस में बहुत से ऐसे खिलाड़ी वर्तमान समय में कार्यरत हैं जिन्होंने प्रदेश का मान बढ़ाने के साथ-साथ हरियाणा पुलिस का मान भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया हैं। प्रदेश की पहचान भी खिलाड़ी और जवान से ही है। यहां हर घर में जवान हैं। पुलिस की नौकरी के लिए प्रदेश के युवा काफी उत्साहित भी रहते हैं। खेलों का रिकॉर्ड भी अगर देखें तो हरियाणा के खिलाड़ी ही अन्य प्रदेशों की तुलना में हर बार ज्यादा पदक लाते हैं। ऐसे में खिलाड़ियों का पुलिस भर्ती का सपना और पुलिस में जाने वाले युवाओं को खेलों में लाने का हमारा प्रयास है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें