- बिहार की टीम को एक पारी 43 रन से हराया
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। इंद्री के फाजिलपुर गांव निवासी ऑलराउंडर क्रिकेट खिलाड़ी अंशुल कांबोज का रणजी ट्रॉफी में जलवा बरकरार है। अंशुल के प्रदर्शन की बदौलत हरियाणा की टीम ने पहला मैच जीत लिया है।
अंशुल ने मैच की पहली पारी में आठ ओवर में 17 रन देकर दो विकेट झटके। शनिवार को दूसरी पारी में उन्होंने आठ ओवर में महज 22 रन देकर दो महत्वपूर्ण विकेट लिए। उनके इस प्रदर्शन की बदौलत हरियाणा की टीम ने बिहार की टीम को एक पारी व 43 रन से मात देकर प्रतियोगिता में एक शून्य से बढ़त बना ली है। रोहतक के चौ. बंसीलाल स्टेडियम में आयोजित रणजी ट्रॉफी में देश भर के विभिन्न राज्यों की टीमें भाग ले रही हैं। इन टीमों में प्रदेश के उन खिलाड़ियों को लिया गया है जिन्होंने अपने प्रदर्शन की बदौलत चयनकर्ताओं का ध्यान केंद्रित किया है।