फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: हरियाणा विस समिति ने मध्य प्रदेश विस समितियों के साथ की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। हरियाणा विधानसभा की अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़े वर्गों के कल्याण संबंधी समिति के चेयरपर्सन भगवानदास कबीरपंथी ने समिति के अन्य सदस्यों पवन खरखौदा, शीशपाल सिंह केहरवाला व बिमला चौधरी के साथ भोपाल प्रवास के दौरान मध्य प्रदेश विधानसभा की समक्ष समितियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। आगंतुक समिति ने जानकारी दी कि हरियाणा में समिति की बैठक प्रत्येक सप्ताह आयोजित की जाती है जबकि मेजबान समिति ने बताया कि उनकी बैठक माह में केवल दो बार ही होती हैं। समिति के स्कोप एंड फंक्शन पर भी चर्चा हुई जोकि दोनों प्रदेशों में लगभग समान ही पाए गए। मध्य प्रदेश विधानसभा में पिछड़ा वर्ग से संबंधित समिति और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्गों के कल्याण से संबंधित दो पृथक समितियां हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें