फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: वार्षिक उत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुति ने मोहा मन

Thu, 22 Jan 2026 02:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
वार्षिक उत्सव को संबोधित करते विधायक रामकुमार कश्यप। संगठन
विज्ञापन
इंद्री। इंद्री के चोरपुरा गांव स्थित हिन्दू हाई स्कूल में बुधवार को वार्षिक उत्सव बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में करीब 125 बच्चों ने पंजाबी गिद्दा, हरियाणवी नृत्य, भांगड़ा सहित अनेक सांस्कृतिक प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोहा। समारोह में विधायक रामकुमार कश्यप, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के ओएसडी कविंद्र राणा और कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा के पुत्र नेपाल सिंह राणा मुख्य अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम में बच्चों ने मां सरस्वती और भगवान गणेश की वंदना प्रस्तुत की। चिपको आंदोलन, झांसी की रानी, स्वच्छता अभियान और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसे सामाजिक विषयों पर आधारित नाट्य प्रस्तुति को भी खूब सराहा गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें