फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा का युवक अमेरिका में गिरफ्तार: दो महिलाओं से दुष्कर्म का आरोप, साल 2022 में गया था विदेश

Tue, 02 Sep 2025 09:18 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर करनाल

सार

हरियाणा का एक युवक अमेरिका में गिरफ्तार हुआ है। युवक पर दो महिलाओं ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। इसकी जानकारी अमेरिका की सांता रोजा पुलिस ने सोशल मीडिया पर दी है।
विज्ञापन
arrested, arrest demo - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में रह रहे करनाल के अशोक नगर निवासी शम्मी वर्मा को दुष्कर्म के आरोप में अमेरिकन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि शम्मी ने दोस्ती करके दो महिलाओं को जाल में फंसाया और अपनी कार में उनके साथ दुष्कर्म किया। दोनों महिलाओं की अलग-अलग शिकायत पर स्थानीय पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। इसकी जानकारी अमेरिका की सांता रोजा पुलिस ने सोशल मीडिया पर दी है।
विज्ञापन


ये है मामला 

जनवरी, 2025 में दर्ज हुई पहली शिकायत में एक महिला ने सांता रोजा पुलिस को बताया कि जून, 2024 में आरोपी शम्मी ने बातचीत का बहाना बनाकर उससे मुलाकात की और फिर अपनी कार में दुष्कर्म किया। जांच घरेलू हिंसा यौन शोषण टीम (डीवीएसए) को सौंपी गई। जांच में सामने आया कि आरोपी अमेरिका में सैम और वर्मा नाम का भी इस्तेमाल करता है।

जांच के दौरान सामने आया कि रोनेर्ट पार्क पुलिस विभाग (आरपीडीपीएस) भी आरोपी से जुड़े एक अन्य मामले की जांच कर रहा है। फरवरी, 2025 में भी शम्मी ने एक और महिला को अपनी गाड़ी में बुलाकर दुष्कर्म किया था। इस खुलासे के बाद दोनों विभागों ने मिलकर आरोपी को गिरफ्तार किया और उसे सोनोमा काउंटी मेन एडल्ट डिटेंशन फैसिलिटी में गंभीर अपराधों के आरोप में बुक किया गया। इसके बाद आरोपी को अदालत ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन


साल 2022 में अमेरिका गया था शम्मी

सांता रोजा पुलिस ने आरोपी का फोटो और जानकारी सोशल मीडिया पर भी साझा की, ताकि अन्य कोई महिला आरोपी का शिकार हुई हो तो वह शिकायत पुलिस को दे। बताया जा रहा है कि हरियाणा रोडवेज से पिता की सेवानिवृत्ति के बाद मिली धनराशि को खर्च करके आरोपी साल 2022 में अमेरिका गया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: अभी जेल में रहेगी ज्योति: वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कोर्ट में हुई पेशी, इस दिन तक बढ़ी न्यायिक हिरासत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें