फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: करनाल पहुंचे NCP राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पंवार, बोले- किसानों के संघर्ष के कारण सरकार को झुकना पड़ा

Tue, 21 May 2024 10:40 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा)

सार

हरियाणा के करनाल में हुई एनसीपी और इनेलो की संयुक्त जनसभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पंवार और इनेलो महासचिव अभय चौटाला पहुंचे। एनसीपी अध्यक्ष बोले कि सरकार ने 10 साल में किसानों के साथ ज्यादतियां की है। 
विज्ञापन
अभिवादन स्वीकार करते एनसीपी राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पंवार, अभय चौटाला और मराठा वीरेंद्र वर्मा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करनाल में एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पंवार ने कहा कि भाजपा सरकार ने 10 साल में किसानों के साथ ज्यादतियां की हैं। किसान दिल्ली जाना चाहते थे, लेकिन प्रदेश और केंद्र सरकार ने उनका रास्ता रोका। हालांकि किसानों का संघर्ष मजबूत था इसलिए अंत में सरकार को झुकना पड़ा और किसानों की जीत हुई। अब यही किसान वोट की चोट से सरकार को जवाब देंगे।

विज्ञापन


वे एनसीपी और इनेलो के संयुक्त प्रत्याशी मराठा वीरेंद्र वर्मा की चुनावी जनसभा में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे थे। शरद पंवार ने कहा कि भाजपा सरकार और नरेंद्र मोदी ने वादे तो कई किए थे लेकिन उनको पूरा न करते हुए जनता के साथ धोखा किया।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में शिक्षा सहित हर क्षेत्र में अच्छा काम किया पर उन्हें जेल में डाल दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने ही केजरीवाल को जमानत दी और बाहर आकर प्रचार करने का अधिकार दिया। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पूर्व प्रधानमंत्रियों ने देश को आगे ले जाने की कोशिश की लेकिन नरेंद्र मोदी देश को पीछे धकेल रहे हैं। पुरानी सब्जी मंडी के मैदान में हुई जनसभा में इनेलो के महासचिव अभय चौटाला भी पहुंचे।
विज्ञापन


भाजपा-कांग्रेस की नूराकुश्ती ने किया बर्बाद
इनेलो महासचिव अभय चौटाला ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां नूराकुश्ती करके हरियाणा को बर्बाद करना चाहते हैं। भूपेंद्र हुड्डा एवं पार्टी खुद को कांग्रेस के सर्वेसर्वा बताते हैं। ये लोग ग्रामीण क्षेत्रों को खत्म करने का काम कर रहे हैं। भाजपा ने उस समय कहा था कि कांग्रेस ने देश का धन दूसरे देश के बैंकों में जमा करवाया हुआ है और उस पैसे को वापस लेकर आएंगे। किसानों को एमएसपी देंगे पर किया कुछ नहीं। लोगों ने कांग्रेस से परेशान होकर भाजपा को सत्ता दी थी।

भाजपा ने अपने वादे पूरे करने की बजाए इस तरह के फैसले लिए जिससे आम आदमी परेशान हो गया। भाजपा सभी 10 सीटों पर कमल खिलाने की बात करती है लेकिन लोगों ने भाजपा की जमानत जब्त करवाने का ठानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें