फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा सरकार किसानों को देश में गन्ने का सर्वाधिक भाव दे रही : डॉ. अरविंद

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। राज्य के सहकारिता एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने मंगलवार को सहकारी चीनी मिल करनाल के 49वें पेराई सत्र का शुभारंभ किया। सबसे पहले उन्होंने हवन में आहुतियां दीं। अधिक गन्ने की बिजाई करने वाले किसानों को सम्मानित किया। इसके बाद केनयार्ड में गन्ना डालकर पेराई कार्य शुरू कराया। इस दौरान सहकारिता मंत्री ने कहा कि किसानों को इस बार 48 घंटे से भी पहले गन्ने का भुगतान दिया जाएगा। किसी किसान को कोई असुविधा नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि हरियाणा सरकार किसानों को देश में गन्ने का सर्वाधिक भाव दे रही है। जिले के 232 गांवों में 2290 किसान गन्ने की पैदावार कर रहे हैं। चीनी मिल इस समय मुनाफे में हैं। किसानों और मिल प्रशासन की मेहनत की बदौलत मिल को तीन बार पुरस्कार मिल चुका है। उन्होंने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का प्रधानमंत्री के सपने को साकार करने के लिए हर वर्ग को भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रयासरत हैं। सरकार ने हाल ही में 26 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए हैं। सरकार ने खर्ची-पर्ची सिस्टम को खत्म करके मेरिट के आधार पर नौकरियां दी हैं। आने वाले समय में दो लाख युवाओं को नौकरियां दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 33 हजार पंजीकृत समितियां हैं जिनसे 55 लाख लोग जुड़े हैं। सरकार हर वर्ग की भलाई के लिए वचनबद्ध हैं। किसी किसान को कोई असुविधा नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

हरियाणा शुगरफेड के अध्यक्ष धर्मबीर डागर ने कहा कि मिल तकनीकी दक्षता के मामले में बेहतर परिणाम दे रही है। किसानों से अपील की कि से मिल में साफ गन्ना लाएं ताकि रिकवरी अच्छी हो सके। मिल ने पिछले सत्र में 49.34 लाख गन्ने की पिराई करके 4.90 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया था और मिल की रिकवरी 9.95 प्रतिशत रही थी।
इस साल पिराई का लक्ष्य 50 लाख क्विंटल और रिकवरी 10.10 प्रतिशत रखा गया है। मिल के प्रबंध निदेशक हितेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि मिल ने बिना ई-लिमिट खर्च किए कैश प्राॅफिट पाया है, जो सुविधाएं पिछले साल दी गई, उनसे इस साल और बेहतर होगा। मिल एरिया में इस साल गन्ने की बिजाई 22658 एकड़ में की गई है जिसमें से 71 प्रतिशत अगेती और 29 प्रतिशत मध्यम किस्म का गन्ना है। मिल अब तक गन्ना रिकवरी व विकास के लिए 21 बार इनाम प्राप्त कर चुकी है।
मौके पर तीन किसानों-कृष्ण खिराजपुर, नेत्रपाल दिलवाड़ा और सोहनलाल चोरपुरा को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। इससे पहले मिल में पहुंचने पर एमडी हितेंद्र कुमार ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। एमडी ने मिल की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। राजपाल लाठर द्वारा मुख्य अतिथि और आए हुए किसानों का धन्यवाद किया। इस मौके पर केन मैनेजर रोहताश लाठर, मुख्य अभियंता भजन लाल, संचालक सुरेंद्र शर्मा बड़ौता, ईलम सिंह, किशोर नागपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें