करनाल। अखिल भारतीय महापौर परिषद की 53वीं साधारण सभा की बैठक का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा पंजाब हिमाचल प्रदेश सहित कई राज्यों में बारिश ने पिछले 40 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। हरियाणा सरकार ने भी पंजाब और जम्मू कश्मीर को 5-5 करोड रुपये की सहायता देने की बात कही है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उनकी बात गृहमंत्री से हुई है प्रधानमंत्री शाम तक भारत आ जाएंगे, जिनसे वह बारिश से हुए नुकसान के बारे में चर्चा करने के बाद प्रभावित राज्यों को सहायता देने का निर्णय कर सकते हैं। ब्यूरो