फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर बोले- सरकारी टैबलेट का दुरुपयोग किया तो लेंगे वापस

Wed, 16 Aug 2023 09:05 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा)

सार

शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि हरियाणा दुनिया में पहला राज्य है, जिसने इतनी बड़ी संख्या में छात्रों को पढ़ाई के लिए टैबलेट दिए हैं। उन्होंने कहा कि स्कूलों के कंडम भवन दुरुस्त हुए हैं। अब शिक्षकों की कमी दूर कर रहे हैं।
विज्ञापन
हरियाणा के शिक्षामंत्री कंवरपाल गुर्जर। - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें


विज्ञापन

 शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि स्कूलों के कंडम भवन दुरुस्त हुए हैं। अब शिक्षकों की कमी दूर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा दुनिया में पहला राज्य है, जिसने इतनी बड़ी संख्या में छात्रों को पढ़ाई के लिए टैबलेट दिए हैं। 
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि जो भी बच्चे शिक्षा विभाग की ओर से दिए गए टैबलेट का दुरुपयोग करेंगे, उनसे टैबलेट वापस ले लिया जाएगा। विभाग ने बच्चों को पढ़ाई के लिए टैबलेट दिया है। वे स्वतंत्रता दिवस समारोह में शिरकत करने के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हरियाणा दुनिया में पहला राज्य है, जिसने इतनी बड़ी संख्या में छात्रों को पढ़ाई के लिए टैबलेट दिए हैं। सरकार ने अब तक स्कूलों के कई कंडम भवनों की जगह नए बनवा दिए हैं। शिक्षा विभाग में जल्द स्टाफ की भी और भर्ती की जाएगी। ताकि शिक्षकों की भी कमी न रहे। विदित हो कि विभिन्न जिलों से बच्चों द्वारा सरकारी टैबलेट के लॉक तोड़कर इसमें वीडियो देखने या गेम खेलने की विभाग को शिकायतें मिल रही थी। इसी से जुड़े सवाल पर ही शिक्षा मंत्री ने टैबलेट के सही उपयोग कराने की शिक्षकों को नसीहत दी और विद्यार्थियों को भी इसे पढ़ाई में ही इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

नूंह में माहौल खराब करने वालों पर होगी कार्रवाई
शिक्षा मंत्री ने कहा कि नूंह का माहौल अच्छा है। कुछ शरारती तत्वों ने माहौल खराब करने की कोशिश की। उनका जल्द पर्दाफाश किया जाएगा। इस मामले में तेजी से जांच चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें