फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: करनाल में डॉ. आंबेडकर की मूर्ति चोरी, लगाया जाम, विवादित जमीन पर लगी थी मूर्ति

Sun, 04 Aug 2024 09:23 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल/मूनक (हरियाणा)

सार

समाज के लोगों ने पुलिस को 15 लोगों के नाम सौंपे है। कहा जा रहा है कि मूर्ति विवादित जमीन पर लगी थी। 
विज्ञापन
आंबेडकर की प्रतिमा री चोरी होने बाद जाम लगाते आक्रोशित ग्रामीण। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के करनाल के मूनक क्षेत्र में बाल राजपूतान गांव में डॉ. भीम राव आंबेडकर की मूर्ति चोरी होने का मामला सामने आया है। जिससे गुस्साए समाज के लोगों ने गांव की सड़क पर जाम लगा दिया। समाज के लोगों ने मूर्ति चोरी का आरोप गांव के ही सरपंच पर लगाया है।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर डीएसपी व मूनक थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। कई घंटों के बाद समाज के लोगों ने जाम खोला। समाज के लोगों ने पुलिस को 15 लोगों के नाम दिए हैं। जिन पर मूर्ति चोरी का आरोप है।

जानकारी के अनुसार गांव के बस अड्डे पर पंचायती जमीन है। जिस पर पहले कुछ लोगों का कब्जा था। जिसे सरपंच ने छुड़वा लिया था। इस जमीन पर ग्राम पंचायत ने पानी निकासी के लिए तालाब बनाने का निर्णय लिया। इस बारे में जब समाज के लोगों को पता चला तो उन्होंने कहा कि इस जमीन पर समाज के लिए डॉ. भीम राव आंबेडकर के नाम से कम्यूनिटी सेंटर बनाया जाए।
विज्ञापन


इस बात पर ग्रामीणों और सरपंच के बीच विवाद शुरू हो गया था। इसके बाद समाज के लोगों ने उस जमीन पर डॉ. आंबेडकर की मूर्ति स्थापित कर दी थी। इसके बाद यह मामला जिला प्रशासन के संज्ञान में आया और इस मामले में कमेटी बन गई। समाज के लोगों का कहना है कि शनिवार रात को उनके द्वारा स्थापित की गई मूर्ति चोरी हो गई। इस मूर्ति को चोरी कराने के पीछे सरपंच सहित अन्य लोगों का हाथ है। डीएसपी ने समाज के लोगों से आरोपियों को पकड़ने के लिए दो दिन का समय मांगा है।

समाज के लोगों ने 15 लोगों के नाम दिए हैं। जिन पर मूर्ति चोरी करने का शक जाहिर किया है। इनकी जांच की जाएगी। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस आश्वासन पर समाज के लोगों ने जाम खोल दिया। - सतीश कुमार, डीएसपी असंध
 
मैं पंजाब आया हूं। गांव में डॉ. आंबेडकर की मूर्ति चोरी होने के बोरे में जानकारी मिली है। समाज के लोगों ने जो आरोप लगाए हैं वह निराधार हैं। जिन लोगों ने यह गलत काम किया है। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई कराई जाएगी। - सुरजीत राणा, सरपंच, बाल राजपूतान

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें