पूर्व सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के नेता अशोक तवंर सोमवार को करनाल के भाजपा कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कुमारी सैलजा की नाराजगी के सवाल पर कहा कि सुना है कि वह 11, 12 दिन से प्रचार नहीं कर रही हैं और टिकट वितरण को लेकर नाराज हैं। सिरसा में उनके कहने पर सिर्फ एक सीट ही दी गई है।
विज्ञापन
कांग्रेस का यह मॉडल बन गया है कि काम कोई करें और टिकट वितरण कोई और करता है। जो जितना बड़ा रबर स्टैंप होगा वह उतना ही संतुष्ट रहेगा। आत्म सम्मान से काम करने वालों के लिए कांग्रेस में कोई जगह नहीं है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस में परिवारवाद हावी है। जैसे प्रदेश में परिवारवाद चल रहा है वैसे ही विधानसभा क्षेत्र में भी परिवारवाद चलता है, कांग्रेस में आधी सीट तो पहले से ही तय होती है कि कौन सी सीट किस परिवार को जाएगी।