फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बैडमिंटन में हर्ष और जसलीन ने मारी बाजी

Sun, 31 Aug 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। जेएमआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज में राष्ट्रीय खेल दिवस पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं हुईं। बैडमिंटन में हर्ष प्रथम, वंश द्वितीय व शौर्य तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग में जसलीन प्रथम, प्रिंसी दूसरे व शगुन ने तीसरा स्थान पर रहे।
संस्थान निदेशक डॉ. एसके गर्ग ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय खेल दिवस का महत्व बताया। कहा कि यह दिन हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जन्म तिथि पर मनाया जाता है। मेजर ध्यान चंद ने खेल जगत की दुनिया में भारत को उच्च स्थान तक पहुंचाया। मेजर ध्यान चंद हॉकी के प्रसिद्ध खिलाड़ी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने खेल जगत में कई पदक प्राप्त कर भारत को गौरवान्वित किया। खेल दिवस के माध्यम से समाज को खेलों के प्रति जागरूक किया जाता है, जिससे उनकी रुचि खेल में लगे। मौके पर डॉ. यूपी सिंह, खेल प्रशिक्षक गुलशन, एनसीसी इंचार्ज डॉ. विकास भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें