फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: असंध पहुंची सद्भाव यात्रा, किया स्वागत

Sat, 14 Mar 2026 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
.पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह का स्वागत करते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
असंध। कांग्रेस पार्टी की ओर से सामाजिक सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करने के उद्देश्य से निकाली जा रही सद्भाव यात्रा शुक्रवार को असंध पहुंची। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और फूलमालाओं के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह और पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह का स्वागत किया। बृजेंद्र सिंह ने कहा कि यह यात्रा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की सहमति से शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य समाज में भाईचारे को मजबूत करना और लोगों को भाजपा की जनविरोधी नीतियों से अवगत कराना है। इसके बाद पंजाबी धर्मशाला से यात्रा को रवाना किया गया। यात्रा असंध विधानसभा क्षेत्र के गांव फफडाना, दूपेड़ी और सालवन पहुंची। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें