करनाल।
श्री आदर्श सभा रामनगर की ओर से रामनगर में शिव शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में नंदी पर सवार भोले बाबा बने कलाकार बरात लेकर आगे बढ़ रहे है। यात्रा की अगुवाई सिर पर कलश रखकर महिलाएं और युवतियां कर रही थीं। श्री आदर्श सभा से निकली शोभायात्रा प्रेम नगर, गांधी नगर, रामनगर के मुख्य बाजार से होते हुए सभा में विश्राम लिया। हरिद्वार से कांवड़ लेकर पहुंचे कांवडियों को शोभयात्रा में विशेष रूप से शामिल किया गया। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।