फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु तेग बहादुर जी की शहादत को याद रखेगा समाज : सीएम

Fri, 18 Dec 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरु तेग बहादुर जी की शहादत को समर्पित पांचवीं शीशगंज मार्ग यात्रा का बृहस्पतिवार को करनाल के डेरा कार सेवा कलन्द्री गेट में स्वागत किया गया। गुरु ग्रंथ साहिब की अगुवाई में गुरुद्वारा शीशगंज दिल्ली से प्रात: चार बजे रवाना हुई शीश मार्ग यात्रा का पूरे रास्ते में स्वागत किया जा रहा है।
विज्ञापन


करनाल पहुंचने पर जहां बाबा सुक्खा सिंह डेरा कार सेवा, विभिन्न सिख व अन्य सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों, भारी तादाद में सिख संगतों व स्कूली बच्चों ने ग्रुरु ग्रंथ साहिब व यात्रा में शामिल संगत का भरपूर स्वागत किया, वहीं विशेष रूप से चंडीगढ़ से करनाल पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष शीश झुका कर आशीर्वाद लिया और शीश मार्ग यात्रा के करनाल आगमन पर संगत को जी आया नूं कहा।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि गुरु तेग बहादुर का अहसान देश कभी भुला नहीं सकता, यदि उन्होंने शहादत नहीं दी होती तो वर्तमान में देश के हालात कुछ और ही होते। हिंदुस्तान, इंसानियत की रक्षा के लिए कुर्बानी देने वाले महान गुरु को प्रणाम करना उनको श्रद्धांजलि देना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी के जीवन चरित्र से हमें प्रेरणा लेने की जरूरत है।
विज्ञापन


इस मौके पर उनके साथ हैफेड के चेयरमैन व घरौंडा के विधायक हरविन्द्र कल्याण, मेयर रेणू बाला गुप्ता, जगमोहन आनंद, अध्यक्ष अशोक सुखीजा, पूर्व मंत्री शशीपाल मेहता, सीनियर डिप्टी मेयर कृष्ण गर्ग, संजय मदान, जयपाल शर्मा, प्रवीन लाठर, योगेन्द्र राणा, अनिल गुलाटी, नवीन बत्तरा, संजय गांधी, मुकेश अरोड़ा, मनमीत बावा, अशोक भंडारी, एमएस बाठ, इंद्रजीत सिंह दुआ सहित भारी संख्या में सिख संगत मौजूद रही।

पांच वर्षों से निकाली जा रही यात्रा
यात्रा के मुख्य संयोजक जीरकपुर से जत्थेदार मनजीत सिंह ने बताया कि दिल्ली चांदनी चौक में गुरु तेग बहादुर जी की शहादत के बाद भाई जैता जी उनका शीश लेकर आनंद साहिब गए थे, जिस रास्ते से वे होकर गुजरे थे उसी रास्ते पर पिछले पांच वर्षों से शीश मार्ग यात्रा निकाली जा रही है, जिसका मकसद महान गुरु की शहादत को नमन करना है।

उन्होंने बताया कि यात्रा में 50 गाडिय़ों में संगत शामिल है, वहीं सुंदर पालकी में गुरु ग्रंथ साहिब शोभायमान है। पालकी से आगे पांच प्यारे चल रहे हैं। मुख्य रूप से यात्रा के संयोजन में सुरेंद्र सिंह पूर्व कमिश्नर, कृपाल सिंह रिटायर्ड सेशन जज, परमजीत सिंह गिल, सुरेंद्र सिंह बाकतपुर, सुखबीर सिंह कर रहे हैं। करनाल में यात्रा का आरएस पब्लिक स्कूल, डेरा कार सेवा व निर्मल कुटिया पर भी स्वागत किया गया।

विधायकों के संबंध में कानून अपना काम करेगा
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि लोकायुक्त अदालत की तरह काम करता है। लोकायुक्त ने पांच विधायकों के संदर्भ में जो निर्णय लिया है तथा केस दर्ज करने की जो सिफारिश की है इस संदर्भ में कानून अपना काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें