फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: गुरु रविदास महाराज की निकाली प्रभात फेरी

Tue, 16 Dec 2025 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
गुरु रविदास महाराज की निकाली प्रभात फेरी
विज्ञापन
करनाल। संत शिरोमणि गुरु रविदास सभा पिंगली रोड आश्रम की ओर से सोमवार अल सुबह धुंध और ठंड के बीच गुरु रविदास महाराज की प्रभात फेरी निकाली गई। आश्रम से शुरू हुई प्रभात फेरी पश्चिमी यमुना नहर से होते हुए शिव काॅलोनी में पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और माथा टेका। सभा के प्रधान ओमप्रकाश ने बताया कि एक फरवरी को आश्रम में गुरु रविदास जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। जयंती को लेकर रोजाना सुबह प्रभात फेरी निकाली जाएगी। धर्मपाल, शिव कुमार, नरेश, धर्म सिंह, सतीश और सतपाल आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें