फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पंचमी पर शीशगंज गुरुद्वारा में सजा गुरु दरबार

Wed, 26 Nov 2025 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
.नगर किर्तन में मौजूद पंज प्यारे। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तरावड़ी। पंचमी पर्व के अवसर पर नौंवी पातशाही शीशगंज गुरुद्वारे में मंगलवार को श्रद्धालुओं की आस्था का जनसैलाब उमड़ा। इस अवसर पर गुरु का सुंदर दरबार सजाया गया। दूरदराज से रागी जत्थों भाई सूबा सिंह, लखविंद्र सिंह, कथावाचक सर्बजीत सिंह लुधियाना और कथावाचक राणा प्रताप सिंह ने गुरु की महिमा का गुणगान किया।
हजारों श्रद्धालुओं को गुरु का अटूट लंगर लगा। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की सदस्य बीबी कपूर कौर के नेतृत्व में कमेटी की ओर से पंचम पर्व के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पंचमी पर तरावड़ी के गुरुद्वारे में हजारों श्रद्धालु सरोवर में आस्था की डुबकी लगाने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर महीने तरावड़ी के गुरुद्वारे में पंचम पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। मंगलवार को भी यहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु गुरु के समक्ष नतमस्तक हुए। पंचमी पर्व के अवसर पर रागी जत्थों ने गुरु की महिमा का बखान करते हुए गुरुओं के महत्व के बारे में बताया। इस अवसर पर भूपेंद्र सिंह लाडी, गुरविंद्र सिंह नौखरिया, अमरजीत सिंह, रिंकू खुराना, मेहताब सिंह, बिट्टू मंगू, हरप्रीत सिंह चीमा, विरेंद्र सिंह पूर्व सरपंच, सर्बजीत सिंह संधू, गुरप्रताप सिंह विर्क, कंवल खुल्लर, मलकीत सिंह चौपड़ी, मैनेजर परमजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें