फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: गुरुद्वारा डेरा कार सेवा में गुरमत समागम आज

Sat, 21 Mar 2026 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। गुरु नानक सेवक जत्था की ओर से श्री गुरु तेग बहादुर साहिब, शहीद सिंहों के शहादत और श्री गुरु अमरदास के गुरुगद्दी दिवस को समर्पित गुरमत समागम शनिवार को आयोजित होगा। समागम शाम 6:30 से रात 11 बजे तक गुरुद्वारा डेरा कार सेवा कलंदर गेट में होगा। समागम में सिंह साहिब ज्ञानी राजदीप सिंह हेड ग्रंथी श्री दरबार साहिब श्री अमृतसर साहिब, भाई सिमरप्रीत सिंह हजूरी रागी श्री दरबार साहिब, भाई अमरजीत सिंह पटियाला कीर्तन व कथा विचारों से संगत को निहाल करेंगे। उन्होंने बताया कि मंजी साहिब पातशाह पहली में श्री गुरु नानक देव चैरिटेबल होम्योपैथिक डिस्पेंसरी चल रही है। इस दौरान गुरु का अटूट लंगर भी बरताया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें