फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मकान से बंदूक और नकदी चोरी

Mon, 18 May 2026 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। असंध रोड किशोर गार्डन स्थित एक मकान से लाइसेंसी दो नाली बंदूक व 50 हजार रुपये की नकदी चोरी हो गई। मकान मालिक बेटे से मिलने गुरुग्राम गए थे। चोर खिड़की तोड़कर मकान के अंदर घूसे और वारदात को अंजाम दिया। थाना पुराना औद्योगिक ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। किशोर गार्डन के प्रेम सिंह ने बताया कि वह उनके बेटे अकबर सिंह गुरुग्राम में रहते हैं। उनकी पत्नी तीन मई को बेटे से मिलने के लिए गुरुग्राम गई थी। 12 मई को वह भी बेटे से मिलने के लिए चले गए। मकान में सोने के लिए भादड़ गांव के देवेंद्र को कहकर गए थे। मकान की चाबी भी देवेंद्र के ही पास थी। शनिवार को देवेंद्र ने फोन पर जानकारी दी कि मकान की खिड़की टूटी हुई है। सूचना मिलते ही वह पानीपत पहुंचे और देखा कि अंदर का सामान बिखरा था। मकान के अंदर से लाइसेंसी बंदूक व 50 हजार रुपये की नकदी नहीं मिली। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें