फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: गुलियां क्रिकेट अकादमी ने 111 रन से जीता मुकाबला

Tue, 17 Mar 2026 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में शाॅट खेलती महिला ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। स्वर्गीय ठाकुर धूम सिंह की स्मृति में आयोजित महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन का मुकाबला गुलियां क्रिकेट अकादमी और महिला क्रिकेट कम्युनिटी अकादमी के बीच निशान पब्लिक स्कूल में खेला गया। गुलियां क्रिकेट अकादमी ने 111 रन से जीत हासिल की।
पहले बल्लेबाजी करते हुए गुलियां क्रिकेट अकादमी ने 40 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 253 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी महिला क्रिकेट कम्युनिटी अकादमी की टीम 39.2 ओवर में 142 के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। गुलियां क्रिकेट अकादमी की ओर से नंदिनी ने 59 गेंदों पर 55 रन व निशु सिंह ने 61 गेंदों पर 57 रन बनाकर अपनी टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचने में मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला क्रिकेट कम्युनिटी अकादमी की गेंदबाज मोनिका ने आठ ओवर में 35 रन देकर पांच विकेट ले लीं। 61 गेंदों पर 57 रन बनाने वाली बल्लेबाज निशु सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। क्रिकेट कोच उधम राणा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में एक टीम जिले की है और एक टीम कैथल से है, बाकी हर जगह से करीब दो टीमें आ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें