फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुहला में 100 बेड के अस्पताल की जरूरत : ईश्वर

Mon, 30 Dec 2013 12:11 AM IST
अमर उजाला, कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथ्ाल में राज्य सभा सांसद ईश्वर सिंह ने रविवार को गुहला गांव में 10 लाख रुपये की लागत से बनने वाली जनरल चौपाल का नींव पत्थर रखा।
विज्ञापन


इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए ईश्वर सिंह ने कहा कि  हल्का में विकास के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। वर्ष 1947 में देश आजाद हुआ था परंतु हलका गुहला के गांवों में आज भी न तो बसें है, न ही अस्पताल, न ही बैंक है। जो लोग यह कह रहे हैं कि गुहला का विकास हो रहा है विकास तो सिर्फ उन्हीं का ही हो रहा है।

4 लाख की आबादी वाले हलका गुहला में 100 बेड के अस्पताल, बसों का सब डिपो और लड़कियों के कॉलेज की यहां पर सख्त जरूरत है। सांसद ने गांव की तीन गलियों को बनाने के लिए भी ग्रांट जारी करने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर लीला राम, सरबजीत सिंह एमसी, सुखजीत सिंह पूर्व एमसी, ब्राह्मण नेत्री राजरानी शर्मा, मेजर सिंह, कृष्ण चंद वधावन, हरदेव लाल सरपंच भूंसला, पुरषोतम दास एसडीओ, मांगे राम शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें