फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: अतिथि शिक्षक ने छात्रा पर दोस्ती का बनाया दबाव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी घरौंडा (करनाल)। सरकारी स्कूल में एक नाबालिग छात्रा के साथ स्कूल के ही अतिथि अध्यापक ने छेड़खानी की है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अध्यापक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

छात्रा के परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी गांव के स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ती है। स्कूल के ही एक अतिथि अध्यापक ने उनकी बेटी के साथ दोस्ती करने का दबाव बनाया और कहा कि वह उसे 10वीं कक्षा में पास करा देगा। आरोप है कि छात्रा ने जब विरोध किया तो अध्यापक ने कहा कि उसे बोर्ड की परीक्षा का रोल नंबर नहीं दिया जाएगा।
छात्रा ने परेशान होकर आपबीती परिजनों को बता दी। गुस्साए परिजन व ग्रामीण स्कूल पहुंचे और अध्यापक के समक्ष कड़ी नाराजगी जताई। बाद में इसकी शिकायत पुलिस को दी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि छात्रा के परिजनों ने अध्यापक के खिलाफ छेड़खानी की शिकायत दी है। मामले की जांच की जा रही है, इसके बाद आरोपी अध्यापक को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें