फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीटी पर गैस टैंकर, बस और कार भिड़ी

Mon, 03 Feb 2014 12:12 AM IST
कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद में जीटी रोड पर मीरी-पीरी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के निकट गैस टैंकर को ओवरटेक करते समय तीन वाहन आपस में भिड़ गए। सौभाग्यवश बड़ा हादसा नहीं हो सका।
विज्ञापन


गौरतलब है कि जीटी रोड पर स्थित मीरी अस्पताल के निकट एक कार ने गैस टैंकर को ओवरटेक किया था और इसी बीच बस, टैंकर और कार की भिड़ंत हो गई।

सौभाग्यवश उस समय तीनों वाहनों की गति काफी धीमी थी। उक्त तीन वाहनों के भिड़ने से जीटी रोड पर जाम लग गया, लेकिन एचटेट परीक्षा के चलते जीटी रोड पर तैनात पुलिस ने तत्काल ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु कर दिया।
विज्ञापन


शाहाबाद के एसएचओ दयाल चंद के अनुसार इस हादसे में कोई जख्मी नहीं हुआ और न ही किसी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें