बाइक सवार तीन बदमाशों ने हाइवे पर बाइक सवार दंपति से तमंचे के बल पर सोने-चांदी के आभूषण और मोबाइल लूट लिए।
हरियाणा प्रदेश के करनाल जनपद के घरौंडा निवासी ऋषिपाल अपनी पत्नि संतरेश और बेटी के साथ अपने ससुराल बपारसी से बाइक पर अपने गांव लौट रहे थे।
रविवार को दोपहर दो बजे मेरठ करनाल राज्य मार्ग पर इटावा के जंगल मे एक बाइक सवार तीन बदमाशों ने ऋषिपाल की बाइक को ओवरटेक किया।
बदमाशों ने तमंचे के बल पर ऋषिपाल की बाइक को रोक लिया। गोली मारने की धमकी देते हुए बदमाशों ने ऋषिनाल की पत्नि संतरेश का सोने का मंगल सूत्र, कानों के कुंडल, अगूंठी और दंपति के मोबाइल लूट लिए।
लूट के बाद बदमाश ऋषिपाल की बाइक की चाबी लेकर फरार हो गए। कुछ दूर चलने के बाद बदमाशों ने दोनों मोबाइल सड़क पर फेंक दिए। पीड़ित ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर दी है।