फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सूर्य नमस्कार का 12 बार किया सामूहिक अभ्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
- हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन में हुआ आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मधुबन। हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन के नेताजी सुभाष चंद्र बोस परेड मैदान में हर घर परिवार सूर्य नमस्कार अभियान के तहत सामूहिक सूर्य नमस्कार का अभ्यास करवाया गया। कार्यक्रम में अकादमी के प्रशिक्षकों व प्रशिक्षणार्थियों ने पंक्तिबद्ध होते हुए 12 बार सामूहिक सूर्य नमस्कार किया।
हरियाणा योग आयोग व आयुष विभाग द्वारा पुलिस विभाग और विभिन्न संस्थाओं के साथ मिलकर प्रदेशभर में इस अभियान को आरंभ किया गया था। हरियाणा पुलिस अकादमी में 11 जनवरी को संकल्प दिवस, 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती, 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती, तीन व सात फरवरी और शनिवार आठ फरवरी को अकादमी प्रशिक्षक व प्रशिक्षणार्थियों द्वारा 12 बार सामूहिक सूर्य नमस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी प्रतिभागियों ने इसे अपनी प्रतिदिन की दिनचर्या में शामिल करने का भी आश्वासन दिया। योग हमें बहुत से विकारों से दूर रखता है तथा सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। योग से तन और मन स्वस्थ रहता है। अकादमी द्वारा संस्थागत रूप से आयोजित किए जाने वाले इन विशेष कार्यक्रमों के अतिरिक्त भी प्रतिभागियों ने व्यक्तिगत रूप से अपना पंजीकरण कराकर प्रतिदिन 12 बार सूर्य नमस्कार करते हुए उत्साह के साथ इस अभियान में सक्रिय भागीदारी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें