फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पोते ने दादा को मारी बाइक से टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। बल्ला गांव में एक पोते ने अपने दादा को ही बाइक से टक्कर मार दी। इससे दादा अपने पोते से डरा हुआ है। दादा ने पुलिस प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। पुलिस ने पोते के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शिकायत में बल्ला गांव निवासी जगदीश ने बताया कि वह 74 वर्ष का है। उसके बेटे संजीव की मृत्यु करीब 16 वर्ष पहले हो गई थी। उसका एक लड़का प्रिंस उर्फ मोहित उसे जान से मारना चाहता है। उसने 15 जुलाई को बाइक से टक्कर मारी और उसे अंदरूनी चोट लगी है। वह खेत में भी नहीं जाने देता, जान से मारने की धमकी देता है। खेत में बने कमरे का उसने ताला लगाया है। खेत खाली पड़े हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें